सुबह-सुबह भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी की बोगी में लगी आग, हड़कंप
रोहतास, मई 18 -- भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार की अहले सुबह अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी, जिससे कुछ ही देर में धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद अचानक आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक जनरल कोच का एक बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। बता दें कि गाड़ी संख्या 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर का प्रारंभिक स्टेशन सासाराम है तथा इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 06:45 बजे है। ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय से काफी पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.