बस्ती, मई 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन बस्ती का निरीक्षण किया। साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों का टर्नआउट को चेक किया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ पुलिस लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन में स्थापित शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों की स्थिति देखी। साथ ही यातायात कार्यालय, डायल-112 कार्यालय आदि में मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव के लिए संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.