औरंगाबाद, जून 20 -- रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर भाम मोड़ के समीप शनिवार की सुबह गाय लदी पिकअप वाहन एवं मुर्गी लदे टेंपो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप वाहन पर सवार औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवा गांव निवासी मो नान्हु के 24 वर्षीय पुत्र मो अजीज की मौत हो गई। वहीं टेंपो में सवार अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक गांव निवासी मो इसरार उर्फ हेरु खान के 20 वर्षीय पुत्र मो दिलनवाज उर्फ भोला की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों की पहचान घायलों की पहचान अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक गांव निवासी चंगेज खान के पुत्र मो अदनान तथा मेहंदिया थाना क्षेत्र के नारायण बिगहा गांव निवासी भगवान यादव के 33 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार उर्फ...