सुबह-सुबह दरारें देख चौंक गए लोग, बुलाई पुलिस; देखते ही देखते भरभराकर गिर गई इमारत
संवाददाता, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जानसठ में एक जर्जर इमारत में सुबह-सुबह दरारें देख लोग चौंक गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने आसपास स्थित दुकानों को बंद करा दिया और लोगों को इमारत से दूर रहने की हिदायत दी। अधिकारी अभी कुछ उपाय करने का प्लान ही बना रहे थे कि तभी अचानक इमारत दरकने लगी और देखते ही देखते ही इमारत भरभराकर तेज आवाज के साथ ढह गई। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते सचेत होकर खुद को सुरक्षित कर लिया नहीं तो इमारत गिरने से उन्हें नुकसान पहुंच सकता था। मुजफ्फरनगर के जानसठ के मोहल्ला बुध बाजार में सालों से जर्जर हालत में एक पुरानी इमारत खड़ी थी। शनिवार की सुबह नींद से जागे लोगों ने इस इमारत की दीवारों में दरारें पड़ी देखीं। ये दरारें देख लोगों में हड़कंप मच गया। जर्जर इमारत के चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.