सुबह-सुबह टहलने निकली महिला को मारी गोली, आगरा रेफर
एटा, जून 1 -- सुबह-सुबह टहलने निकली महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला के अनुसार घटना भूमि के विवाद में हुई। आरोप लगाया कि प्रधानपति और उसके साले ने साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम दिया है। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में घायल ने प्रधान पति, साले व पांच अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ निवासी साधना मिश्रा (40) पत्नी राजेश मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह सोमवार सुबह सुबह टहलने निकली थीं। गांव के सचिवालय के पास पहुंचीं कि वहीं पर एक गाड़ी आकर रुकी। इसमें से तीन-चार लोग उतरे और उनका पीछा करने लगे। पीड़िता ने भागने का प्रयास किया तभी हमलावर ने गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.