सुबह सात बजे ही चुभी धूप, होने लगा पसीना
आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जेठ की तपिश के बीच सूर्यदेव के तल्ख तेवर लोगों को झुलसा रहे हैं। मंगलवार को आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग दिनभर बेहाल रहे। सुबह सूरज की किरणें निकलने के साथ ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे तपिश बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मंगलवार को सुबह से ही भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान थे। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होते गए। दोपहर के समय सूर्य की तपिश और भीषण गर्मी के साथ ही लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.