हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। 'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से मंगलवार सुबह 7 बजे से मैराथन आयोजित की जाएगी। इसमें ओपन महिला/पुरुष और बालक-बालिका वर्ग के धावक हिस्सा ले सकेंगे। वहीं 9:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही जिला स्तरीय ओपन बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नैनीताल जनपद की टीम के लिए किया जाएगा। चयनित टीम 26 और 27 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...