गाजीपुर, जून 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। बढ़ते तापमान, तेज धूप और लू के मद्देनजर प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, 27 जून से अगले आदेश तक जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में वे शैक्षणिक, प्रशासकीय और अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। यह भी पढ़ें- अब सुबह 7 से 11.30 तक होगा विद्यालयों का संचालन प्रशासन ने सभी संबं...