भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रविवार की सुबह साढ़े दस बजे तक आसमान में बादल छाए रहे तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन इसके बाद बादल छंटे तो सूरज की आग बरसाती तीखी किरणों ने लोगों की त्वचा को झुलसा दिया। पूरे दिन लोगों के पसीने गर्मी व उमस ने छुड़ा दिये। वहीं बीती रात में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो सोमवार को गर्मी व उमस लोगों का हाल बुरा करेगा। जबकि मंगलवार को हल्की बारिश तो बुधवार एवं गुरुवार को आंधी संग बारिश हो सकती है।बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और रात का पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। इस सीजन में पहली बार रात का पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्...