औरैया, जनवरी 23 -- औरैया, संवाददाता।जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शुक्रवार सुबह के समय सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा जाने से धूप नहीं निकल सकी। ठंड के दोबारा असर दिखाने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा और शाम होते-होते ठिठुरन और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लिया। सुबह और शाम के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखी गई। मौसम की इस बेरुखी का असर धान क्रय केंद्रों पर भी साफ नजर आया। जिले के कई धान खरीद केंद्रों पर खुले में धान के ढेर पड़े हुए हैं। बादलों की वजह से धूप न निकलने क...