प्रयागराज, मार्च 18 -- पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक उप निदेशक सतीश कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में ली। इस दौरान उन्होंने सभी पंचायत सहायकों की हाजिरी सुबह और शाम लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि जो काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बाहर किया जाए। राज्य व केंद्रीय वित्त की समीक्षा कर एडीओ पंचायत को सुधार के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बैठक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले तीन एडीओ पंचायत की वेतन वृद्धि रो की जाएगी। अब तक 200 ऑडिट क्लस्टर निस्तारित नहीं हुए हैं। एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि 23 मार्च तक इसका निस्तारण न करने की दशा में सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं। जो एडीओ पंचायत ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ उप निदेशक खुद प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी से कहा कि खुद इसकी मॉनिटरिंग करें। मिशन कर्मयोगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.