लखनऊ, मार्च 20 -- मुंह और दांतों की साफ-सफाई को लेकर सतर्क रहें। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करना बेहद जरूरी है। इससे दांतों में फंसी गंदगी और भोजन के कण आसानी से साफ हो जाते हैं। दांत स्वस्थ बने रहते हैं। यह जानकारी केजीएमयू डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड डेनटेस्ट्री की ओर से डॉ. गौरव मिश्र ने दी। वह सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सुमित कुमार ने कहा कि सही आदतें अपनाकर दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। दूसरी तरफ मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में भी जागरुकता कार्यक्रम हुआ। डॉ. यूएस पाल ने बताया कि मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इसके शुरुआती संकेतों को लेकर जागरूकता अब भी बेहद कम है। मुंह में लंबे समय तक बने रहने वाले घाव, छाले या सफेद-लाल धब्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.