मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को भी सुबह साढ़े 11 बजे तक कोहरा और गलन बरकरार रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। इससे चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक फाग लाइट के सहारे किसी तरह यात्रा पूरी की। वहीं दोपहर 12 बजे के करीब धूप हो जाने से कुछ देर के लिए लोगों को गलन से राहत मिल गयी, लेकिन शाम को तीन बजे के बाद कोहरा और गलन से लोग परेशान रहे। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सुबह से ही गलन और कोहरा हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक सड़क पर वाहनों की संख्या काफी कम रही। जिन्हें बहुत जरूरी था वही व...