बुलंदशहर, मार्च 6 -- फागुन के महीने में ही जेठ जैसी तपिश का अहसास होने लगा है। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब सुबह और शाम के वक्त रहने वाली ठंड का समय भी सिमटने लगा है, जबकि दोपहर की धूप पसीने छुड़ाने लगी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का अहसास करा दिया है। शुक्रवार को सूरज के तेवर सुबह से ही तीखे नजर आए। सुबह करीब आठ बजे के बाद ही लोगों को गर्मी महसूस होने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी का आलम यह था कि सड़कों पर दौड़ते चार पहिया वाहनों में लोगों को एसी का प्रयोग करते देखा गया। वहीं घर-दुकानों में पंखा चलने लगे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को...