बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- धूप का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। सुबह-शाम कपकपाने वाली ठंड बढ़ रही है। गलन का असर भी बढ़ता जा रहा है। धूप निकलने पर लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे नजर आने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन हुए तो ठंड से राहत मिली। ठंड से बचाव को लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। सुबह-शाम के साथ रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। इसके चलते ठंड भी बढ़ने लगी है। हालांकि दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं के चलते सिहरन भी बढ़ रही है। शुक्रवार को सुबह से तेज ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.