कटिहार, नवम्बर 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। नवंबर के अंतिम दिनों में कटिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-सुबह तेज़ सर्द हवाएं और रात में जमा देने वाली ठिठुरन लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। हालत यह है कि शाम होते ही बाजारों की रौनक कम होने लगती है और लोग जल्दी घरों में दुबक जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। दिन में धूप जरूर राहत देती है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। अस्पतालों में बढ़े मरीज, बच्चों-बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा असर सरकारी अस्पताल हो या निजी क्लीनिक-सभी जगह मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और सीने के संक्रमण वाले मरीजों में इजाफा देखा जा रहा है। विनोदपुर रोड के वरिष्ठ चिकित्सक संजय तिवारी और डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.