बरेली, अप्रैल 29 -- मुख्य अभियंता कार्यालय पर मंगलवार सुबह जिन चीजों के लिए शपथ दिलाई गई एक घंटे बाद ही शपथ को दरकिनार कर दिया गया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने सभी अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ, जेई, टीजी टू, लाइनमैनों को उपभोक्ता देवो भव नीति के तहत जनप्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं का फोन रिसीव करने, समस्या निस्तारण करने व सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान यह संकल्प लिया गया कि उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को प्राथमिकता से रिसीव कर उनकी शिकायतों का निवारण किया जाएगा। काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य प्रयोग होगा। मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जा रही है। यह भी पढ़ें- चीफ इंजीनियर समेत 6 के खिलाफ UPPCL का सख्त ऐक्शन, बिजली विभ...