लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे से ही बाजार की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहन जैसे-तैसे बाजार में प्रवेश करते रहे, जिसके कारण देखते ही देखते पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया। करीब दो से तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लोग अपने-अपने वाहनों में फंसे रहे। प्रतिदिन की तरह आज भी अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और बिना रोक-टोक वाहनों के बाजार में प्रवेश करने से स्थिति बिगड़ गई। मुख्य मार्ग संकरा होने के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश जारी रहता है। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन और ठेला-खोमचे भी जाम की एक बड़ी वजह बने हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.