सुबह रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दोपहर में कड़क धूप ने बढ़ाई उमस
रुडकी, मई 31 -- रुड़की में रविवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह आसमान में काले बादल छाए रहने और रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हुई हल्की बारिश और बादलों के कारण तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 8.4 और 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह भी पढ़ें- सुबह से बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने दी राहत सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत और शाम को 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.