अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में गुरुवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदला। बीती रात से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हुई तो रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगातार हुई बारिश से सुबह के समय कामकाजी लोगों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन 10 बजने के बाद लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। हालाकि शाम चार बजे तक धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। लेकिन लोगों की शाम चटक धूप के साथ गुजरी। एकाएक हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। नगर का अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.