हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम के विविध रूप देखने को मिले। सुबह की शुरुआत हल्की रिमझिम बारिश के साथ हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, दोपहर करीब 1:30 के बाद बजे बादल हटे और धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते अगले 24 से 48 घंटों तक ठंड का असर इसी तरह बना रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.