बांका, अप्रैल 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में रविवार को मौसम ने दिनभर अपना बदला हुआ रूप दिखाया। सुबह के समय जहां ठंडी और सुहानी हवा ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दोपहर होते-होते तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछिया हवा के कारण वातावरण काफी सुखद बना रहा। वहीं सुबह के समय लोग टहलने, बाजार जाने और अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले तो मौसम काफी अनुकूल था। चूंकि ठंडी हवा के झोंकों ने लोगों को राहत पहुंचाई और दिन की शुरुआत को खुशनुमा बना दिया। मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश बढ़ती गई। दोपहर तक तापमान में तेजी से इजाफा हुआ और तेज धूप के कारण लोगों के पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.