सुबह रानी का शहर, दिन में भीगे गांव-देहात
झांसी, जून 30 -- झांसी। तड़के झमाझम बारिश में भीगता रानी का शहर, ..बादलों का डेरा, ..रास आती हवाएं और गर्मी से राहत। मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। दिन में बरुआसागर, चिरगांव, मऊरानीपुर, मोंठ, समथर, बड़ागांव, सकरार सहित अन्य ग्रामीण अंचल जमकर भीगे। धीमी-तेज बारिश हुई। जिससे कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। वहीं देर शाम फिर झांसी में बादलों ने दस्तक दी। बूंदाबांदी हुई। मौसम के बनते-बिगड़ते मूड से अधिकतम पारा 40 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार तड़के तेज बारिश हुई। जिससे अधिकांश इलाकों में जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। निचले इलाकों में नाले-नालियां सड़कों से सटकर बहने लगे। बूंदाबांदी के बीच सुबह 5.28 बजे सूर्योदय हुआ। 7.20 बजे इक्का-दुक्का बूंदें पड़ीं। 8.30 बजे धूप ने दस्तक दी। 10.30 फिर बादल छाए। छुटपुट बूंदाबांदी हुई। यह क्रम एक पहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.