हाथरस, मई 1 -- हाथरस। एक दिन पहले गुरुवार की शाम को आई आंधी और बारिश ने लोगों को जरुर गर्मी से राहत दी थी, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर मौसम साफ रहने और दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। पूरे दिन गर्मी की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचाव को लेकर लेकर तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि बीते अप्रैल महीने में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिला था। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके चलते गर्मी के सितम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। गर्मी से बचाव को लेकर लोग तमाम जतन कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.