नई दिल्ली, जून 2 -- डॉक्टर के पास जब हम दवा लेने जाते हैं तो हर दवा का टाइम डिसाइड होता है। जिसे ठीक समय पर ही खाया जाता है। लेकिन जब लोग घरेलू उपचार या आयुर्वेदिक नुस्खे आजमा रहे होते हैं तो इस रूल को फॉलो नहीं करते। जबकि इन घरेलू नुस्खों पर भी सेम रूल अप्लाई करता है। आपकी दवा खाने की टाइमिंग अलग-अलग समस्या पर असर करती है। जैसे मेथी सीड्स, इसको सुबह या शाम दोनों वक्त लिया जा सकता है। लेकिन दोनों समय पीने से शरीर की अलग-अलग बीमारियों और समस्याओं में आराम मिलता है। ये हम नहीं सेलिब्रेटीज की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बता रहीं। उन्होंने फैंस के साथ जानकारी शेयर की है और बताया है कि सुबह और रात को मेथी दाना वाटर पीने के अलग-अलग फायदे होते हैं। इसलिए किसी भी वक्त पीकर सही फायदा नहीं लिया जा सकता है।सुबह के समय मेथी दाना वाटर पीने से क्या होगा?...