हाथरस, अक्टूबर 8 -- हाथरस। अक्टूबर महीने में भी मौसम के पल-पल पर करवट बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी पूरे दिन मौसम के अलग-अलग रंग दिखने को मिले। तड़के हुई हल्की बूंदा-बांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में निकली चटकदार तेज धूप की वजह से गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी तड़के से ही मौसम का मिजाज खराब दिखाई दिया। तड़के दस से 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। तड़के ही बूंदा-बांदी से सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में काफी ठंडक रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। सुबह दस बजे भी आसमान में बारिश के बादल छाए रहे। इससे धूप के तेवर में नर्मी रही। लेकिन दोपहर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.