सुबह में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा। शुक्रवार सुबह जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ अमरोहा व आसपास क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से लेकर रातभर गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं शुक्रवार तड़के पांच बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। झमाझम बारिश ने दस्तक दी। अमरोहा व आसपास क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। उप कृषि निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.