सुबह में बूंदाबांदी के बाद खिली धूप, उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
अररिया, मई 10 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच रविवार से मौसम में फिर गर्माहट बढ़ने लगी है। पिछले करीब एक सप्ताह से आसमान में छाए बादल के बीच रुक रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत थी लेकिन रविवार से मौसम में फिर गर्माहट बढ़ने लगी है। सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब दस बजे के बाद मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल दिया। मौसम के बदले मिजाज के बीच धूप खिली। धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। उमस भरी गर्मी के चलते जिलेवासी परेशान रहे। मौसम विभाग ने अररिया समेत सीमांचल के जिलों में सतही हवा और बारिश के साथ माध्यम दर्जे के आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया था लेकिन बूंदा बांदी तक ही सीमित रहा। रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.