मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मौसम का मिजाज गुरुवार को एकबार फिर बदल गया। सुबह से दोपहर तक आकाश में बादल छाया रहा। सुबह में बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप निकली। सुबह में बूंदाबांदी एवं आकाश में बादल छाये रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह में तेज हवा के साथ अंधेरा छा गया। लोगों को लगा की झमाझम बारिश हो सकती है। काला बादल देख बाजार को निकले लोग लौट के घर पहुंच गये। यह भी पढ़ें- बादल, बारिश और ठंडी बयार से मौसम हुआ सुहानामौसम विभाग का पूर्वानुमान दिनभर लोगों ने बारिश का इंतजार किया लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा वर्षा के साथ 50 से 60 किमी.प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश की सभावना को लेकर अलर्ट किया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस...