बिजनौर, फरवरी 17 -- फरवरी माह के मध्य में ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लंबे समय से निकल रही धूप से जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं सोमवार को सुबह अचानक आए घने कोहरे ने फिर से ठिठुरन का एहसास कराया। दिन में तीखी धूप ने मौसम में गर्मी ला दी। 8 डिग्री सेल्सियस से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया। सोमवार सुबह से ही बिजनौर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात ऐसे रहे कि कई स्थानों पर 100 मीटर की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई जगहों पर लोग हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीरे-धीरे सफर करते दिखाई दिए। मौसम में आए इस बदलाव के साथ सुबह और शाम के समय ठंड का असर फिर बढ़ गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.