साहिबगंज, जनवरी 2 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाकों में बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान सुबह के समय अधिकांश समय कुहासा छाए रहने से और अधिक परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह तक मौसम साफ रहा और सूर्योदय होने पर सूर्य भी निकल गयी थी। इसके बाद अचानक फिर वातावरण में चारों ओर घना कुहासा छा गया। इससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई तो वाहनों का परिचालन काफी बाधित रहा। हलांकि करीब एक घंटा बाद नौ बजे तक कुहासा छंट गया। इसके बाद धूप भी काफी खिली खिली रही। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.