अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा, संवाददाता। मंगलवार को तेज हवा संग हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जिले में सरसों व आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। सुबह में आसमान में बादल छाए रहे तो वहीं दोपहर में धूप निकली। किसानों का कहना है कि यदि अब बारिश होती है तो सरसों व आलू की फसल चौपट हो जाएगी। मंगलवार को अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में खड़ी सरसों की फसल गिर गई। इस समय सरसों की फसल फलियों पर थी। कटाई से पहले ही फसल गिरने से पैदावार में कमी आने की आशंका है। बारिश से आलू की फसल को भी नुकसान हुआ व सब्जियों की फसलों को भी क्षति पहुंची। वहीं बुधवार सुबह भी मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ते रहे। बारिश के आसार बन गए। हालांकि दोपहर में धूप निकलने व मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.