मधेपुरा, फरवरी 10 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों फरवरी माह होने के बाद भी कोहरे का प्रकोप नहीं थम रहा। पिछले दो तीन दिन से सुबह से लेकर 9 बजे तक ऐसा कोहरा छाया रहता है कि सोमवार को रोड पर छोटी बड़ी गाड़ियों का परिचालन भी देरी से हो रहे हैं। घने कोहरे में आम जन को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। सुबह के समय में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियां हो रही है। फरवरी माह में अमूमन सर्दी की विदाई की बेला मान ली जाती है। लेकिन इन दिनों मौसम के बदले मिजाज से कोहरा और बर्फीली हवाएं सितम ढाए हुए हैं। आलम यह है कि रोड़ पर सुबह में छोटी बड़ी गाड़ियां रेंगते नजर आ रही है। घने कोहरे में आवागमन पर असर पड़ रहा है।लोग जरूरी काम होने पर ही सबेरे घर से सफर के लिए निकल रहे है। रविवार और सोमवार को कोहरे में दृश्यता कम रहने से सड़कों पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.