रामपुर, नवम्बर 26 -- रामपुर। मौसम में अब बदलाव हो चुका है। बुधवार को सुबह के समय में वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहन सवारों को फॉग लाइट जलाकर निकलना पड़ा। हालांकि, दोपहर के समय में हर रोज की तरह धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते हुए नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में कोहरा दस्तक देगा और कड़ाके की सर्दी होगी। इसीलिए लोगों को बचाव की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.