मधुबनी, अप्रैल 21 -- मधुबनी। वैशाख महीने में मंगलवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। सुबह जो लोग मार्निंग वॉक एवं डूयटी प निकले उन्हे विजिबिलिटी दस मीटर भी नहीं दिखी। वहीं 10 बजे के बाद धूप खिल गई और दोपहर बाद धूल भरी तेज हवा चलती रही। अचानक मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दिन में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और सुबह में कोहरा के साथ हल्की ठंड से बच्चों के साथ बड़ों में भी सर्दी, जुकाम और फीवर की समस्या बढ़ी है। मौसम के इस मिजाज का आकलन मौसम विभाग भी नहीं कर पा रहा है। बड़े बुजुर्ग इसे जलवायु परिवर्तन के साथ स्वास्थ्य और खेती लिए चिंताजनक बता रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड अवकाशप्राप्त बैंक अधिकारी चंदेश्वर ठाकुर, अवकाशप्राप्त प्रो. डा. सीएम झा, डा. शिव कुमार दास ने बताया कि ऐसा ...