जौनपुर, जनवरी 29 -- जौनपुर। मौसम का मिजाज गुरुवार को भी बिगड़ा हुआ है। सुबह आठ बजे तक छाए रहे भीषण कोहरे के बाद घने बादल हो गए है। बारिश के लिए किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए है। हल्की बारिश हो जाए तो गेहूं की एक सिंचाई का खर्च बच्चे। साथ ही चना, मटर, सरसों और पिछेती आलू की फसल को भी फायदा मिले। हालांकि, मौसम के जानकार दावा कर रहे कि बारिश होने की संभावना नहीं है। दोपहर बाद धूप भी निकलने का अनुमान है। कोहरे की शुरुआत गुरुवार को सुबह चार बजे के बाद हुई। पहले कुछ देर हल्का कोहरा था। बाद में छह बजे के करीब अचानक इतना तेज हो गया कि दृश्यता काफी कम हो गई। सड़को पर वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर हो गए। हालांकि आठ बजे के आसपास कोहरा खत्म हुआ तो बादल छा गए जिससे 10 बजे के बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे। तीखी पछुआ हवा से ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.