प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में महिला अधिवक्ताओं व जूनियर डॉक्टरों के बीच चल रहे टकराव के तीसरे दिन मरीजों व उनके तीमारदारों को राहत मिली। डॉक्टर जहां शुक्रवार सुबह भी हड़ताल पर रहे। जिसकी वजह से ट्रामा सेंटर, अस्थि रोग व हृदय रोग विभाग सहित सभी आवश्यक सेवाएं बाधित थी और दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को भीषण गर्मी में इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग सभी आवश्यक सेवाएं बहाल की गई। रेजीडेंस डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि 22 मई को सुबह आठ बजे से पूर्व की भांति दवा वितरण, जांच व पर्चा काउंटर खोले जाएंगे।वहीं यह भी पढ़ें- एसआरएन अस्पताल के बीस डॉक्टर निलंबित, हड़ताल खत्म दोपहर 12.30 बजे अपनी तारीख पर...