सुबह बूंदाबांदी से राहत, दोपहर में निकली तेज धूप
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी और लू की चपेट में आए जनपदवासियों को बुधवार की सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह-सवेरे आसमान में घने काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।पिछले एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहे तापमान और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा था। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था और लोग घरों में रहने को मजबूर थे।बुधवार को बदले मौसम ने कुछ समय के लिए राहत जरूर दी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। यह भी पढ़ें- सुबह बादलों की राहत, दोपहर में फिर तपिश की वापसी इसके साथ ही उमस बढ़ने से लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.