गोंडा, अप्रैल 1 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में बुधवार सुबह आसमान पर बादल और छिटपुट बूंदाबांदी से राहत जरूर मिली रही, लेकिन दोपहर में गर्मी बढ गयी। अप्रैल माह में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान मण्डल के जिलों में मौसम में किसी बड़े बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में मौसम में दिखे बदलाव पहाड़ों पर सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देखे गए। जिनके ही प्रभाव से नमी के प्रवाह के कारण आसमान पर बादल देखे गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में भी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के पहुंचने के कारण रह रह कर प्री-मानसून की गतिविधियां हो सकती हैं। ...