सुबह बारिश दिन में बदली और बादलों की लुकाछिपी से पारा लुढ़का
बांदा, मई 8 -- बांदा। मई माह में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक ओर जहां अप्रैल में पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं मई में लोगों को गर्मी से राहत है। भीषण गर्मी के मौसम में रिमझिम फुहारों से तापमान लुढ़क गया है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया। सुबह से ही हल्की बारिश हुई। हालांकि दस बजे के बाद हल्की धूप खिली। वहीं दिन में दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। जिससे आमजन को गर्मी से राहत रही। केवीके मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । आगामी दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.