जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर । कई दिनों से गर्मी के बाद बुधवार को सुबह ही तेज बादल गर्जन के बिजली चमकने लगी। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई और पारा 26.4 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे लगा कि अब गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन दिन में फिर से तेज चिलचिलाती धूप निकल गई और तेज धूप और गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो दिन तक कोल्हान के क्षेत्र में इसी तरह बीच-बीच में मौसम बदलता रहेगा लेकिन गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड में आग उगलती गर्मी के बाद 4 दिन ओलावृष्टि और वज्रपात, IMD ने बताया- कहां-कहां बारिश यह भी पढ़ें- आज बादल और बारिश के आसार, लू से मिलेगी राहत यह भी पढ़ें- धूप- छांव के बीच शुष्क बना रहा मौसम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...