कौशाम्बी, मई 5 -- मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह साढ़े पांच बजे से छ: बजे के बीच जिले भर में बारिश हुई। इसके बाद शाम पांच बजे तक खिली धूप निकली रही। पांच बजे के बाद अचानक आसमान में छाए बादलों से गरज-लपक के साथ बारिश हुई। अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में जहां जिले के लोग तपने लगे थे वहीं मई माह की शुरुआत से ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी। मंगलवार की भोर में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और जिले भर में दस मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इसके बाद मौसम का मिजाज साफ हो गया। सुबह के सात बजे से निकली खिली धूप शाम पांच बजे तक देखने को मिली। पांच बजे के बाद अचानक आसमान में फिर से बादल छाने लगे। शाम के छ: बजते ही जिले भर में गरज-चमक के साथ बारिश की बूंदें गिरने लगी। इस दौरान यमुना की तराई में जहां अच्छी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.