सुबह बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से रही राहत
हाथरस, जून 25 -- हाथरस। गंगा दशहरा के दिन बुधवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, सुबह बूंदाबांदी होने से मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। इससे लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिलीं। दोपहर बाद निकली तेज धूप ने लोगों को शाम तक गर्मी का एहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ बना रहा। आसमान में बारिश के घने काले बादल लदे खड़े रहे। शहर के कुछ इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे बारिश होने के आसार बने रहे, लेकिन बारिश तो नहीं हुई। 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप के तेवरों में नर्मी रही और मौसम काफी सुहाना बना रहा। इससे लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिली। दोपहर को 12 बजने के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.