भदोही, मई 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महीने की शुरुआत में आंधी-बारिश से जिलेवासियों को कुछ राहत मिला था। हालांकि जिले में एक बार फिर से हीटवेव ने दस्तक दी है। जहां हर दिन तापमान बढ़ने के साथ ही नौतपा का एहसास लोगों को हो रहा है। रविवार भोर में हल्के बादल छाए रहने के बाद सुबह 8 बजते ही गर्मी की तपिश और धूप वक्त बीतने के साथ ही बढ़ रही थी। दोपहर में हीटवेव के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम में भी गर्म हवा के चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसारगर्मी का असर इस वर्ष गर्मी का असर मार्च...