गोंडा, जनवरी 31 -- गोण्डा, संवाददाता। शनिवार सुबह जिले के कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर देखा गया तो कहीं बादल भी छाए रहे। हालांकि दोपहर में धूप जरुर खिली लेकिन सुबह - शाम के ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10. 0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21. 4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में कोहरे का असर जिले में देखे जाने की संभावना जताई है। बीते 48 घंटों से उत्तर पश्चिम की ओर से चल रही हवाओं के असर से तापमान में गिरावट और नमी की मौजूदगी के चलते मंडल के सभी जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर रहा। सुबह आसमान पर छाए घने कोहरे के चलते दोपहर तक धूप का असर कम रहा। इस बीच पछुवा हवाओं के असर से धूप में भी लोगों सर्दी की सिहरन महसूस होती रही। हांलाकि दोपहर के बाद धूप निकली रही और लोगों ने धूप के लुत्फ भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.