सुबह प्री मानसून बारिश फिर दिनभर आसमान से बरसी आग
कानपुर, जून 24 -- कानपुर। सुबह तेज हवाओं संग प्री मानसून की बारिश ने कुछ पल राहत दी लेकिन फिर तेज धूप से मौसम बेहद गर्म हो गया। दोपहर में तपिश बढ़ी। वहीं, नमी का प्रतिशत अधिक होने से उमस ने जीना दूभर कर दिया। लगातार छठवें दिन तापमान 40 के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हीट वेव के बीच प्री मानसून के छींटे गुरुवार व शुक्रवार को पड़ सकते हैं। सुबह अचानक 40-45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। एयरफोर्स वेदर स्टेशन में 7.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में 2.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। विशेषज्ञ इसे प्री मानसून गतिविधियों के रूप में देख रहे हैं तो अन्य स्थानीय कारण बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- Weather Update: पूर्वी यू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.