मैनपुरी, फरवरी 21 -- मैनपुरी के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने मैनपुरी से लखनऊ के लिए एक सुपरफास्ट बस सेवा शुरू की है। ये बस सुबह पांच बजे मैनपुरी रोडवेज बस स्टैंड से रवाना होगी। बेवर, छिबरामऊ, कन्नौज होते हुए ये बस लखनऊ पहुंचेंगी। वापसी में ये बस दोपहर 12 बजे लखनऊ से रवाना होगी और साढ़े छह बजे मैनपुरी बस स्टैंड पर वापस आएगी। इसके अलावा सुबह छह बजे से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस भी पहले की तरह चलती रहेगी। नई बस सेवा आज से शुरू होगी। मैनपुरी के लोगों ने एआरएम रोडवेज संजीव कुमार से मुलाकात करके जानकारी दी थी कि लखनऊ जाने के लिए एक नई बस सेवा ऐसी शुरू की जाए जो 10 बजे से पहले लोगों को लखनऊ पहुंचा दे ताकि लखनऊ से जुड़े सारे काम समय रहते पूरे कर लिए जाएं और लोग आसानी से एक ही दिन में वापस भी लौट आएं। एआरएम ने इस मांग को स्वीकार कर लिया और मैनपुरी-लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.