जौनपुर, जनवरी 29 -- जौनपुर, संवाददाता। मौसम बदलने से बुधवार को दिनभर बादल बने रहे। सुबह घने बादल होने से जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। हालांकि दिन में एकाध बार कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादल रहने से अप्रभावी रही। अनुपातत: दिन में ज्यादा समय तक बादल ही छाए रहे। किसान बारिश का इंतजार करते रह गए। बारिश हो गई होती तो गेहूं की फसल को एक सिंचाई मिल जाती। तेज पछुआ हवा चलने से ठण्ड में कुछ इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के जानकारों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27 से 29 फरवरी के बीच कहीं बूंदाबादी तो कहीं हल्की से समान्य बारिश होगी। मंगलवार की रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। गुरुवार को सुबह मछलीशहर, जलालपुर, गौराबादशाहपुर आदि इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.