सुबह नींद खुलते ही पति की निकल गई चीख, डर के मारे हालत खराब; पत्नी पर बैठा था सांप
संवाददाता, जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार की सुबह एक शख्स की नींद खुलते ही चीख निकल गई। डर के मारे उसकी हालत खराब हो गई। खौफ से वह कांपने लगे। उन्होंने पत्नी और बच्चों के ऊपर एक जहरीले सांप को बैठा देखा। यह नजारा देख उनकी सांस अटक गई। थोड़ी देर तक तो उसे समझ ही नहीं आया कि करे तो क्या करे। फिर थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने सांप को वहां से भगाने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन सांप किसी भी तरह भाग नहीं रहा था। इसके बाद किसी तरह उन्होंने सांप को मार दिया और फिर उसे पॉलीथिन में लेकर पत्नी और बच्चों के साथ देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अभी तक यह तो साफ है नहीं कि सांप ने किसी को डंसा था या नहीं लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने महिला और बच्चों को अपनी निगरानी में ले लिया। एहतियातन उनका जरूरी इलाज किया जा रहा है। उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.