पूर्णिया, नवम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिज़ाज बदला हुआ रहा। सुबह के समय हल्की ठंडक घटी हुई महसूस की गई, जबकि सूरज निकलते ही धूप का ताप बढ़ा और दोपहर होते-होते पछिया हवा के चलते वातावरण शुष्क हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 24 घंटे पहले भी यही रहा था। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल तापमान में तत्काल कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है और अगले 24 घंटों तक मौसम का रुख लगभग यही रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो ठंड अचानक तेज हो सकती है। ऐसी स्थिति में सुबह-सुबह घना कुहासा बढ़ने और रात्रि के तापमान में गिरावट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.